फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prateek yadav grah pravesh in lucknow.

प्रतीक यादव के गृह प्रवेश पर एकत्र हुआ यादव कुनबा, पर आमने-सामने नहीं आए शिवपाल-अखिलेश

Fri, 02 Nov 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
prateek yadav grah pravesh in lucknow.
गृहप्रवेश कार्यक्रम का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

सियासी तौर पर बंटा नजर आ रहा मुलायम सिंह का कुनबा प्रतीक यादव व अपर्णा यादव के गृह प्रवेश पर एक साथ नजर आया।

विज्ञापन


गृह प्रवेश में मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव खासतौर पर शामिल हुए। यह अलग बात है कि अखिलेश और शिवपाल अलग-अलग समय पर कार्यक्रम में रहे। उनका आमना-सामना नहीं हुआ।

डिंपल यादव तो प्रतीक व अपर्णा के साथ हवन में भी बैठीं। परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह प्रवेश में अन्य राजनीतिक लोगों की मौजूदगी नहीं रही।
विज्ञापन


प्रतीक व अपर्णा यादव ने लखनऊ के अमर शहीद पथ पर अंसल एपीआई स्थित अपने घर में गृहप्रवेश किया। यादव परिवार विशेष अवसरों पर तो एक साथ आ रहा है पर राजनीतिक रूप से बंटा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की घोषणा कर अखिलेश से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वहीं, अखिलेश भी शिवपाल से जुड़े सवालों का सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं। पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने शिवपाल को सपा से हटाने पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं किसी के साथ अन्याय नहीं करूंगा।


शिवपाल यादव ने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपने पार्टी के प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। जबकि मुलायम कभी शिवपाल तो कभी पुत्र अखिलेश के मंच पर जाकर पार्टी (सपा) को मजबूत करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed