फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pratapgarh's ASP and CO suspended, police and liquor mafia nexus big action

प्रतापगढ़ के एएसपी और सीओ निलंबित, पुलिस व शराब माफिया गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई 

Tue, 06 Apr 2021 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Apr 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh's ASP and CO suspended, police and liquor mafia nexus big action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और शराब माफिया गठजोड़ पर बड़ी चोट करते हुए योगी सरकार ने प्रतापगढ़ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश द्विवेदी और पुलिस उपाधीक्षक कुंडा जितेंद्र परिहार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में प्रतापगढ़ के एसपी आकाश तोमर ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ शराब माफिया से मिली भगत की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दी थी। उन्होंने इस संबंध में एक रिपोर्ट भी आईजी प्रयागराज और एडीजी प्रयागराज के जरिए शासन को भेजी थी। इस मामले में शासन ने न सिर्फ दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है बल्कि दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ एंटी करप्शन से जांच कराए जाने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्रतापगढ़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार पुलिस की मिलीभगत से हो रहा था। पिछले महीने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब से एक दर्ज से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद एक्शन में आए एसपी आकाश तोमर ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। कुंडा सर्किल के दो थाने कुंडा कोतवाली और हथिगवां थाना क्षेत्र में एसपी ने अपनी टीम भेजकर जांच कराई तो बड़े पैमाने पर अवैध शराब के कारोबार का पता चला।
विज्ञापन


एसपी ने जेसीबी मशीन लगवाकर कर जब खुदाई शुरु कराई तो ब्रांडेड शराब की हजारों पेटियां बरामद हुईं। एसपी ने दोनों ही थाना क्षेत्रों में चार दिनों तक कार्रवाई कराई। इसमें पुलिस की सीधी मिलीभगत सामने आई जिसके बाद एसपी ने दोनों थाने के इंचार्ज को तत्काल निलंबित करते हुए सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अधिकारियों के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed