{"_id":"5f984e03dab7e165cd22b410","slug":"praspa-gave-tahrir-against-pdp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसपा ने दी पीडीपी अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसपा ने दी पीडीपी अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर
Tue, 27 Oct 2020 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने हजरतगंज कोतवाली में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व तीन अन्य नेताओं के विरुद्ध राष्ट्रध्वज तिरंगा के अपमान का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है । जिस पर पुलिस ने जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी पांडेय के मुताबिक उच्चाधिकारियों को तहरीर के बारे सूचित किया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
दीपक मिश्रा के मुताबिक बीजेपी व पीडीपी मिलकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का खेल खेल रही हैं। केंद्र में भाजपा की प्रत्यक्ष और उपराज्यपाल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में परोक्ष सरकार है। फिर भी महबूबा मुफ्ती के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई । सर्वविदित है कि मुफ़्ती भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना चुकी हैं । तिरंगे के अपमान पर कोई कार्यवाही न होना और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का रहस्यमयी तरीके से चुप रहना दोनों की आंतरिक मिली भगत को उजागर करता है ।
उन्होंने महबूबा पर कठोर कार्यवाही की मांग की। दीपक के साथ प्रसपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष राम बाबू रस्तोगी, बौद्धिक सभा प्रदेश महासचिव ब्रजेश मिश्र, प्रदेश सचिव जावेद अलीए फारूख, अवनीश तिवारी, सुजीत यादव, हिमांशु मिश्र, सूरज, अजीत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।