{"_id":"66ef70c455a0ab24b30b9fa7","slug":"prasad-of-temples-examined-lucknow-news-c-13-1-lko1029-884060-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंदिरों के प्रसाद की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंदिरों के प्रसाद की हुई जांच
विज्ञापन
हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद की जांच करती टीम।
लखनऊ। तिरुपति मंदिर के प्रसादम को लेकर विवाद के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने
शनिवार को शहर के मंदिरों के प्रसाद की जांच की। इनके नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने पर टीम आगे की कार्यवाही करेगी।
डीएम के निर्देश पर टीम ने हनुमन्त धाम, हनुमान सेतु मंदिर और कैसरबाग में मंदिरों के बाहर प्रसाद की दुकानों से लड्डू और पेड़े के नमूने लिए। बर्फी और देसी घी का नमूना भी लिया। टीम ने कमल कश्यप, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, आशीष अग्रहरि, राकेश शुक्ला, संदीप वर्मा, राजेश, आयुष सिंह, अंजनी शर्मा और प्रभु श्री हरि, कैंची धाम प्रसाद भंडार की जांच की। सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाया गया अभियान जारी रहेगा।