{"_id":"5d3a077f8ebc3e6c9a25cead","slug":"prarthana-is-on-top-in-regional-cs-foundation-merit-lucknow-news-lko4728238101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएस फाउंडेशन के क्षेत्रीय मेरिट में प्रार्थना सिंह का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएस फाउंडेशन के क्षेत्रीय मेरिट में प्रार्थना सिंह का पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएस फाउंडेशन की क्षेत्रीय मेरिट में प्रार्थना को पहला स्थान
लखनऊ चैप्टर के 115 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर सीएस की पढ़ाई के लिए हुए अधिकृत
दी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी के फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। लखनऊ चैप्टर से पंजीकृत प्रार्थना सिंह ने 322 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। जबकि इनकी ऑल इंडिया रैंक 18 है। प्रार्थना ने 400 में से कुल 322 अंक प्राप्त कर 80.50 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
लखनऊ चैप्टर के अंतर्गत कुल 207 छात्रों ने फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत पंजीकरण कराया था। इनमें से 115 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा परिणाम में कविता रावत ने लखनऊ चैप्टर से दूसरी और ऑल इंडिया 21वीं रैंक हासिल की है। कविता ने कुल 316 अंक अर्जित किए। वहीं अंकित शुक्ला ने लखनऊ चैप्टर से तीसरी और ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल की है। अंकित ने 310 अंक हासिल किए। लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन आदित्य अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा आठ और नौ जून को आयोजित की गई थी।अब ये सभी छात्र सीएस की पढ़ाई के लिए अधिकृत हो गए हैं। वहीं संस्थान के कार्यकारी सचिव सीएस अशोक कुमार दीक्षित ने बताया कि देशभर में यह परीक्षा 125 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस बार पास प्रतिशत 64.53 रहा। अगली फाउंडेशन परीक्षा 28 और 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
सीएस के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों के लिए अब एक दिन की क्लास करना अनिवार्य होगा। सीएस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होता है। छात्र कहीं से भी पंजीकरण करा लेते हैं, लेकिन कभी अपने क्षेत्रीय सेंटर पर नहीं जाते। इसको देखते हुए यह योजना इस बार से लागू की गई है। पंजीकरण के बाद छात्रों का वन डे ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यह क्लास आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को सीएस कोर्स, उसके पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और रोजगार के अपार अवसरों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।