{"_id":"6ad3d2224ee1368a840db902","slug":"female-students-were-taught-the-essentials-of-cybersecurity-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1971117-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए
विज्ञापन
मलिहाबाद और नगराम में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती पुलिस
लखनऊ। मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत शुक्रवार को चिनहट स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र मौजूद रहे।
कैसरबाग पुलिस ने पारिवारिक विवादों का मध्यस्थता से निस्तारण कराने वाली करीब 50 महिलाओं और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान 112, 1090, 181, 1098 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। वहीं, कक्षा आठ की छात्रा रितिका रावत को एक दिन के लिए मलिहाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया। उसे पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। उधर, एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी के पास महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक
सरोजनीनगर के लतीफ नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महिला अधिकार एवं समस्या समाधान पर वेबिनार हुआ। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांगरमऊ, उन्नाव की वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलजा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. सविता के निर्देशन में हुआ।