फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prakash parv celebration

80 लाख की शाही सवारी में विराजेंगे गुरू

Sat, 14 Dec 2013 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
prakash parv celebration

80 लाख रुपये की कीमत से तैयार हुई भारी भरकम शाही सवारी में गुरू

विज्ञापन
विराजेंगे।

उनके साथ गुरू का जयकारा लगाते सिख जत्थों और संगतों की करीब दो किलोमीटर लंबी सवारी निकलेगी।

7 जनवरी 2014 को गुरुद्वारा आलमबाग में मनाए जाने वाले गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व का आकर्षण गुरू की ये शाही सवारी रहेगी।

प्रकाश पर्व की तैयारियों के बारे में गुरुद्वारा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।


गुरुद्वारा आलमबाग के धार्मिक सचिव सरदार निर्मल सिंह ने बताया कि आयोजन 4 जनवरी को गुरुद्वारा सिंगारनगर में कवि दरबार से शुरू होगा।

सात जनवरी को मुख्य आयोजन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक गुरुद्वारा आलमबाग में होगा। जिसका आकर्षण अमृतसर से आ रही 80 लाख रुपये की कीमत की गुरू की शाही सवारी रहेगी।

कीर्तन में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डधारी वीर खालसा दल के हैरतअंगेज करतबों के साथ ताशा बैंड भी रहेगा।

आयोजन में चंडीगढ़-दिल्ली की कीर्तनी भाइयों के साथ इंडियन आयडल के उप-विजेता दविंदर पाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान 100 यूनिट रक्त का दान भी किया जाएगा।


बंटेंगे लाखों के इनाम

नगर कीर्तन के दौरान सिख परिवारों के एक हजार से ज्यादा बच्चों की निहंग ड्रेस प्रतियोगिता व कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 2.5 लाख के पुरस्कार बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed