{"_id":"6a21adfa891cf840fd0bc4d5","slug":"pragya-and-aarush-were-awarded-the-titles-of-miss-and-mr-farewell-lucknow-news-c-97-1-ayo1034-151045-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रज्ञा मिस और आरुष को मिस्टर फेयरवेल का मिला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रज्ञा मिस और आरुष को मिस्टर फेयरवेल का मिला खिताब
Thu, 04 Jun 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
विदाई समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र में सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह और नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने केंद्र में बिताए अपने अनुभव साझा किए, जिसमें प्राप्त ज्ञान और अवसरों पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। शिवांश कुमार ने केंद्र के अकादमिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने देश-विदेश में संस्थान का गौरव बढ़ाया है। केंद्र के समन्वयक गंगाराम मिश्रा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पाठ्यक्रम रोजगारपरक होने के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी देते हैं। यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर सिविल सेवा की तैयारी के लिए एक प्रेरणादायी मंच भी है। प्रज्ञा श्रीवास्तव को मिस फेयरवेल और आरुष श्रीवास्तव को मिस्टर फेयरवेल का खिताब मिला। शिवांश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। (संवाद)