फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pradhanmantri gram sadak yojna stops

थम गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

Thu, 12 Jun 2014 10:03 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
pradhanmantri gram sadak yojna stops
बजट के अभाव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम एक बार फिर जहां के तहां थम गए हैं।
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत धनराशि का एक तिहाई हिस्सा भी नहीं मिला। नतीजतन ज्यादातर सड़कों का निर्माण लटका हुआ है।

वर्ष 2013-14 में पीएमजीएसवाई के फेज नौ और दस के तहत प्रदेश में 2300 सड़कें स्वीकृत हुई थीं। इस दोनों फेज में प्रदेश के सभी जिले शामिल हैं।

इसके लिए 3400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। लेकिन अभी तक सिर्फ 1091 करोड़ रुपये ही मिले हैं।

जबकि, जल्द बजट मिलने की संभावना के चलते करीब 1500 करोड़ रुपये का काम करा लिया गया।

यूपीआरआरडीए के सूत्रों के मुताबिक, 2300 में से 1012 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। ठेकेदारों ने पेमेंट न हो पाने के चलते आगे काम करने से इनकार कर दिया है।

ऐसी स्थिति पहले भी एक-दो बार आ चुकी है।

यहां बता दें कि इस बाबत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक बाकी बची धनराशि रिलीज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed