फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pradhan got married, the family made the bride disappear

Lucknow News: प्रधान ने रचाई शादी, घरवालों ने गायब कर दी दुल्हन

Thu, 08 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pradhan got married, the family made the bride disappear
पुलिस बोली, दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम प्रधान ने गांव की ही एक युवती से शादी रचा ली। यह बात घरवालों को नागवार गुजरी और उन्होंने दुल्हन को गायब कर दिया। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी को ससुराल पक्ष ने गायब कर दिया है। प्रधान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राही ग्राम प्रधान अमन जायसवाल ने गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से 18 मई को आर्य समाज मंदिर लखनऊ में शादी कर ली। इसके बाद दोनों गांव चले आए। शादी बाद युवती घर चली गई। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने युवती को फटकार लगाई। साथ ही मारपीट की। यह बात युवती ने फोन करके ग्राम प्रधान को बताई। प्रधान ने घर जाकर युवती से मिलना चाहा, लेकिन उन्हें घरवालों ने मिलने नहीं दिया। प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घरवालों ने उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया। उसकी पत्नी की खोजबीन कराई जाए। महिला थानेदार रेखा सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने युवती के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में सुलह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed