फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   practical did not complete in malihabad ITI

बिना प्रैक्टिकल होंगी आईटीआई परीक्षाएं

Tue, 04 Feb 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
practical did not complete in malihabad ITI

आईटीआई मलिहाबाद में कई ट्रेड में अब तक प्रैक्टिकल नहीं हुए। इतना ही

विज्ञापन
नहीं आईटीआई में चल रहे 12 ट्रेड में सात ट्रेड के लिए तो नियमित शिक्षक ही नहीं हैं।

आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षाएं सिर पर हैं ऐसे में बिना प्रैक्टिकल स्टूडेंट्स परीक्षा कैसे देंगे, यह बड़ा सवाल है।


मलिहाबाद आईटीआई में मैक कंज्यूमर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के स्टूडेंट्स ने बताया कि अभी तक कोर्स का एक भी प्रैक्टिकल नहीं करवाया गया है।

इसी महीने की 25 और 26 तारीख को सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं। आईटीआई मलिहाबाद का भवन अभी तैयार न होने के कारण इसे आईटीआई शोध संस्थान में संचालित किया जा रहा है।

आईटीआई में इस समय इलेक्ट्रिीशियन, रेफ्रिजरेटर एंड एयरकंडीशनिंग, मैकेनेकिल, आईटी, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिल, हेयर एंड स्किन केयर, ड्रेस मेकिंग, मैक कंज्यूमर इलेकट, फैशन, प्लंबरर, प्रिंटर, सहित 12 ट्रेड चल रहे हैं।

इसमें से मैकेनेकिल, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिल, प्लंबर, प्रिंटर और फैशन टेक्नोलॉजी में एक भी शिक्षक नहीं है। मैक कंज्यूमर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में शिक्षक के साथ ही प्रैक्टिकल के उपकरण भी हैं इसके बावजूद यहां अभी तक प्रैक्टिकल नहीं हुए।


प्रैक्टिकल टले

आईटीआई के पांच फरवरी से प्रस्तावित प्रैक्टिकल टाल दिए गए हैं। डायरेक्टरेट जनरल एम्पलॉयमेंट एंड ट्रेनिंग के निर्देश पर प्रैक्टिकल अब सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed