फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pps association conducted a meeting for promotion issue

प्रमोशन और वेतन को लेकर पीपीएस अफसरों के साथ हो रहा भेदभाव

Thu, 10 May 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
pps association conducted a meeting for promotion issue
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
पीपीएस अधिकारियों को समय से प्रमोशन न मिलने से एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को इसके लिए पीपीएस एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में प्रमोशन के साथ साथ वेतन विसंगतियों का भी मामला उठा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वेतन विसंगतियों को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द ही प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से मुलाकात करेंगे और अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष नौ पीपीएस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक के पद से ही रिटायर हो रहे है, जिसमे अरुण पाण्डेय, कुशहर, जगदीश शर्मा, विजय कुमार गौतम, जगदीश सिंह, अजय कुमार सहदेव, मान सिंह चौहान, विसर्जन सिंह यादव और मंशाराम गौतम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस के पद पर पहुचें बिना रिटायर होने वाले पीपीएस अधिकारियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। प्रदेश में पीपीएस अधिकारियों का 1310 का कैडर है, अपने हक को लेकर पीपीएस एसोसियशन कई बार अपनी आवाज उठा चुका है। 

इस बार पुलिस वीक के दौरान एसोसिएशन की बैठक में शासन के अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, इस पर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की थी।
आरोप यह भी है आईपीएस लॉबी भी पीपीएस पर हावी हो रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भी सीधी भर्ती वाले आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। पहले जहां बड़े जिलों में यह व्यवस्था थी, अब छोटे जिलों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।


एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि वेतन विसंगतियां भी एक बड़ा मुद्दा है। इसको लेकर पुलिस वीक के दौरान अधिकारियों ने प्रजेंटेशन भी किया था लेकिन उस पर सरकार के स्तर पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में पीपीएस अफसरों के साथ हो रहे भेदभाव से पीपीएस अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed