{"_id":"77a26379cf0ca0e5a6c63ef5394caa36","slug":"pps-association-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारे ने बना दिया बेचारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारे ने बना दिया बेचारा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 04 Sep 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे से छोटे मुद्दे पर जोर-शोर से आवाज उठाने वाली पीपीएस एसोसिएशन लंबे समय से खामोश है।
विज्ञापन
मामला दरअसल यह है कि प्रदेश के मुखिया ने एसोसिएशन को काडर रिव्यू का लॉलीपॉप दिखा दिया है।
लेकिन महीने पर महीने बीतने के बावजूद काडर रिव्यू होना तो दूर अभी इसकी सुगबुगाहट तक नहीं है। इसके चलते दूसरे मुद्दे और समस्याएं ठंडे बस्ते में चली गई हैं।
एसोसिएशन के लोगों को डर है कि कहीं ऐसा न हो कि दूसरे मुद्दे उठाएं तो काडर रिव्यू का मामला लंबे समय के लिए लटक जाए।
अब हाथ मलने के सिवा कर भी क्या सकते हैं। मुखिया के इस चारे ने एसोसिएशन को बेचारा जो बना दिया है।