फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power supply will better in up

इस फॉर्मूले से यूपी में आएगी 16 से 22 घंटे बिजली

Wed, 10 Jun 2015 12:03 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
power supply will better in up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अक्टूबर, 2016 तक शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घण्टे और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घण्टे विद्युत आपूर्ति की दिशा में काम कर रही है।  पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के ऊर्जा विभाग का बजट तीन गुना बढ़ा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ आयोजित एक बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की कोशिश होगी कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था बेहतर हो, ताकि निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके। विद्युत आपूर्ति को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फीडर सेपरेशन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विद्युत समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री को पत्रों के माध्यम से एवं स्वयं मिलकर पूर्व में कई बार अनुरोध किया था। जिसके कुछ सकारात्मक परिणाम भी आये हैं और इस वर्ष राज्य सेक्टर के तापीय गृहों में कोयले की उपलब्धता पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसून से पहले पर्याप्त मात्रा में कोयला तापीय गृहों में उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है ताकि पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन हो सके। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश जैसे लैण्ड लॉक्ड राज्य के लिए कोयले के आवंटन की एक अलग व्यवस्था विकसित की जाए।

क्योंकि ऐसे राज्यों में आयातित कोयले का मूल्य बहुत अधिक होता है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में राज्य सरकार को अधिक से अधिक केन्द्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि वर्षों से वंचित ग्रामीण परिवारों को विद्युत का लाभ मिल सके।

मोदी के क्षेत्र पर मेहराबान दिखे मंत्री जी

power supply will better in up

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भविष्य में किस प्रकार की विद्युत योजनाएं लाई जाएं इस बारे में उनकी सरकार गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है,उसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगी।

केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इन्ट्रा स्टेट ट्रान्समिशन तथा इण्टर स्टेट ट्रान्समिशन में भी वृद्धि की जाएगी। प्रदेश में स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा रखी गयी मांगों को तुरन्त मंजूरी दे दी गयी। विद्युत संयंत्रों हेतु पर्यावरण मंजूरी को तेजी से सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

पीयूष गोयल ने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए उर्जा विभाग द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है।

यूपी के सीएम अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में पीयूष गोयल ने कहा कि जल्द ही काशी के सभी घाट पूरी रात भरपूर रोशनी में नहाए हुए दिखेंगे। इसके अलावा काशी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी अबाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में कोयले की कमी नहीं है। कोयला प्रचुर मात्रा में देश में ही उपलब्‍ध है। अप्रैल से जून तक कोयले का उत्पादन 12 फीसदी बढ़ा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed