फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply will be disrupted in several areas today

Lucknow News: कई इलाकों में आज परेशान करेगी बिजली

Sat, 19 Sep 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be disrupted in several areas today
लखनऊ। दिवाली पर शहर से लेकर गांव तक रोशन रखने के लिए बिजली आपूर्ति में सुधार कार्यों का शुभारंभ हो गया है। इस कारण शनिवार को कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। जानकीपुरम एक्सटेंशन उपकेंद्र के सभी उपभोक्ताओं की सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन

विभूतिखंड उपकेंद्र के कमिश्नर ट्रेड टैक्स, उर्दू अकादमी, स्टार हाउस, बैंक बियर हाउसिंग विभूतिखंड थाना, एफसीआई की बिजली सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। इसी उपकेंद्र से जुड़े लोकायुक्त, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, समाज कल्याण, एसटीएफ ऑफिस, भविष्य निधि की बिजली दोपहर दो से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर बी अलीगंज, मॉडर्न स्कूल, चंद्रलोक, एमआईजी कॉलोनी, एचआईजी कॉलोनी, चंद्रलोक, मिर्जाबाग, रवींद्र गार्डन, सेक्टर-ई अलीगंज के आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के विधायकपुरम-3, पत्रकारपुरम-3, विनय खंड चार और पांच के उपभोक्ताओं की सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच बिजली बाधित रहेगी। ऐशबाग उपकेंद्र के यार्ड में पतंग जाल लगाने का काम किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक रामनगर धोबीघाट, ऐशबाग केबिन, पीली कॉलोनी, जलसंस्थान एक व दो, शास्त्रीनगर, कुंडरी रकाबगंज, विक्टोरिया, वाटरवर्क, ऐशबाग क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed