फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power supply starts in mohanlalganj nearby villages

गांव में पहली बार लाइट आई, नई बहू को मिली बधाई

Thu, 28 Apr 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Apr 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
power supply starts in mohanlalganj nearby villages
पहली बार लाइट आई तो ‌न‌िकाला पंखा - फोटो : amar ujala

यूपी की राजधानी से चंद किमी. की दूरी पर बसे मोहनलालगंज के लोहिया ग्राम कुढ़ा के मजरे केसरी खेड़ा और भदेसुवा के मजरे तिलोकपुर में बुधवार को उत्सव जैसा नजारा था। 

विज्ञापन


राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से हुए विद्युतीकरण के बाद घरों में रखे कूलर, फ्रि ज और टेलीविजन बाहर निकाले जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे क्षेत्रीय विधायक चन्द्रा रावत ने जैसे ही केसरी खेड़ा पहुंचकर करीब 300 की आबादी वाले गांव में आपूर्ति की शुरुआत की ग्रामीण खुशी के मारे झूमते नजर आए।
विज्ञापन


गांव के विजय सिंह का बेटा देवेश सिंह और बहू सपना तीन वर्ष से कमरे में रखे फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन बाहर निकाल कर उन्हें कमरे में लगाने में जुट गए। वहीं मीना और शिवकुमार को मिले लैपटॉप चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था। बुधवार को दोनों ने अपने गांव में ही उन्हें चार्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहली बार जला बल्ब तो खुश हुई रघुराई

power supply starts in mohanlalganj nearby villages

इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजे विधायक ने करीब एक हजार की आबादी वाले तिलोकपुर गांव में भी विद्युतीकरण का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बिजली की सौगात दी।

करीब 50 साल पहले ब्याहकर केसरी खेड़ा आई रघुराई के मायके में भी दो वर्ष पहले बिजली आ गई लेकिन उनका गांव फिर भी इससे अछूता रहा। बुधवार को जब 80 वर्षीय रघुराई के घर बल्ब जला तो खुशी के मारे वह बच्चों के साथ झूमने लगी।

केसरी खेड़ा निवासी गुरुप्रसाद के बेटे शत्रोहन की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को सरोजनीनगर के रोहिनी खंड़ा से जैसे ही बारात लौटी तो बहू शिवानी के पैर पड़ते ही गांव में बिजली देखकर सबने उसने बधाई देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed