{"_id":"64136e7c2ef67fa5830cd2c4","slug":"power-supply-of-five-sub-stations-stalled-raebareli-news-c-13-1-132042-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप, छह लाख की आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप, छह लाख की आबादी बेहाल
Fri, 17 Mar 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-डीह-परशदेपुर। जिले में गुरुवार को बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। लाइनों में फॉल्ट आने से चार बिजली उपकेंद्रों से जुड़े गांवों व कस्बों में आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह लाख आबादी को बिजली संकट से जूूझना पड़ा। रात में गांवों में अंधेरा छाया रहा।
जिले के सभी 54 उपकेंद्रों पर बिजली के बिल नहीं जमा हो सके। अन्य काम भी ठप रहे। उपभोक्ताओं को घरों को लौटना पड़ा। जिला प्रशासन का दावा है कि राजस्व कर्मियों की तैनाती करके बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू कराया जा रहा है। पॉवर कॉर्पोरेशन के अभियंता समेत पांच हजार बिजली कर्मियों ने हड़ताल पर रहते हुए मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
विभाग के निजीकरण के खिलाफ व स्टाफ की कमी दूर करने समेत कई मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने हड़ताल शुरू की है। हड़ताल का असर पहले दिन दी देखने को मिला। बिजली उपकेंद्र छतोह व परशदेपुर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ता बेहाल नजर आए। बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टरों ने काम करना बंद कर दिया। लोगों के मोबाइल बंद हो गए। उपखंड कार्यालय छतोह में ताला लटका रहा।
विज्ञापन
सलोन उपजिलाधिकारी सालिकराम विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर नजर विद्युत उपकेंद्र पर पुलिस बल तैनात रता। उपभोक्ता धीरेंद्र सिंह, महेश विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, सतीश, अरविंद कुमार राकेश कुमार ने बताया कि बिजली न आने से परेशानी हो रही है।
इसी तरह डीह, सेमरी, जगतपुर बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप है। सुबह पांच बजे से ही लाइनों में फॉल्ट आने से आपूर्ति बंद हुई। शाम छह बजे के बाद डीह कस्बे की बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। उपकेंद्रों से जुड़ी करीब छह लाख आबादी परेशान है।
मांगें पूरी होने तक रहेगी हड़ताल
विभाग का निजीकरण न करने, स्टाफ की कमी दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने हड़ताल शुरू की है। गोराबाजार में कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय प्रचार सचिव कैलाश यादव, सचिव विजय कुमार सिंह, सौरभ प्रजापति, हरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, जीशान अंसारी, प्रवीण पांडेय ने कहा कि मांगों को पूरा न करने तक हड़ताल चलती रहेगी।
प्रशासन ने अपने हाथों में लिया उपकेंद्रों को चलाने का जिम्मा
बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण जिला प्रशासन ने उपकेंद्रों को चलाने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य राजस्व कर्मियों को उपकेंद्रों पर तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के सीओ, थानेदार समेत अन्य पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सालिकराम, सीओ अमित सिंह और कोतवाल बृजेश कुमार राय ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर संविदा विद्युत कर्मियों से वार्ता की। हड़ताल से बिल जमा करने का काम प्रभावित हुआ। दोपहर बिल जमा करने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम आशीष मिश्रा ने इटौरा बुजुर्ग, रोहनिया, इटौरा बुजुर्ग, जगतपुर, ऊंचाहार बिजली उपकेंद्र का जायजा लिया। एसडीएम ने उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों की जानकारी ली। संविदा कर्मचारियों से बात की और उन्हें किसी भी परिस्थिति में उपकेंद्र न छोड़ने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि उपकेंद्रों पर राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है।
बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते उपकेंद्रों पर राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। कुछ उपकेंद्रों पर फॉल्ट के कारण आपूर्ति ठप हुई थी, लेकिन देर शाम बिजली आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। कहीं पर कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
अमित कुमार, एडीएम प्रशासन