फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power line got faulty due to rain In Lucknow thousands of people troubled due to power outage in many areas

Lucknow News: बारिश से फॉल्ट... सिंगारनगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल; हजारों लोग परेशान

Mon, 08 Sep 2025 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

राजधानी में सोमवार को सुबह से दिनभर जारी रही बारिश से कई इलाकों में लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे सिंगारनगर समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे हजारों लोग परेशान रहे। न्यू उतरेठिया उपकेंद्र के एक दर्जन मोहल्लों की डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। 

विज्ञापन
power line got faulty due to rain In Lucknow thousands of people troubled due to power outage in many areas
फॉल्ट सही करते विद्युत कर्मी। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह से रुक-रुक हो रही बारिश के कारण आलमबाग के सिंगारनगर, समर विहार समेत तमाम इलाकों में उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा देर तक न्यू उतरेठिया उपकेंद्र के एक दर्जन मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बिजली संकट का यह दौर सोमवार सुबह सबसे पहले कपूरथला उपकेंद्र के तहत आसपास के इलाकों में सुबह 5:30 से 6:15 बजे तक रहा। तकनीकी खामी के कारण यहां पर बिजली गुल हुई थी। न्यू आलमबाग उपकेंद्र के तहत समर विहार फीडर में दोपहर 1:25 बजे फॉल्ट आ गया। इससे 2:45 बजे तक समर विहार सहित आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


इससे सिंगारनगर के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू उतरेठिया के नीलमथा, सरस्वतीपुरम, बल्देव विहार सहित आसपास के नव विकसित इलाकों की बिजली दोपहर 1:30 से 2:35 बजे तक बंद रही। जबकि चिनहट, तकरोही, देवा रोड, मानस विहार, अमराई गांव व दुबग्गा इलाकों में भी बिजली संकट उत्पन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के फीडर में आगजनी

रेजीडेंसी उपकेंद्र के एक फीडर में सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आगजनी यानी फ्लेशओवर हो गया। इससे चिकित्सालय परिसर की करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इस फ्लेश ओवर के बाद कर्मियों ने ब्रेकर आदि की साफ-सफाई करने के बाद उपकरणों को दुरुस्त किया। इसके बाद सुबह 11 बजे बिजली चालू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed