फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power failure in many areas, relief from alternative sources

Lucknow News: कई इलाकों में बिजली गुल, वैकल्पिक स्रोत से राहत

Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Power failure in many areas, relief from alternative sources
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। शहरी क्षेत्र में रविवार को बिजली आपूर्ति में बाधाओं और सुधार कार्यों के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही। हालांकि, जिन उपकेंद्रों में 33 केवी बिजली आपूर्ति बाधित हुई, उन्हें वैकल्पिक स्रोतों से जोड़ा गया।
विज्ञापन


सुबह पुरनिया उपकेंद्र की 33 केवी बिजली नबीकोटनंदना ट्रांसमिशन उपकेंद्र से ठप हो गई। दूसरे ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली बहाल होने के बाद अलीगंज के उपभोक्ताओं को राहत मिली। शाम 5:15 बजे अहिबरनपुर उपकेंद्र से 11 केवी बागशाहजी फीडर अचानक बंद हो गया, जिससे करीब 1500 परिवारों की बिजली लगभग 30 मिनट तक ठप रही। कपूरथला उपकेंद्र की 33 केवी बिजली आपूर्ति भी नबीकोटनंदना ट्रांसमिशन उपकेंद्र से फेल हो गई, जिसे वैकल्पिक स्रोत से ठीक किया गया। इसके अतिरिक्त, पेटी जलने, फ्यूज उड़ने और सर्विस केबल में खराबी जैसी समस्याओं ने भी बिजली संकट पैदा किया।
विज्ञापन

विधानसभा मार्ग उपकेंद्र के फूलबाग, नजरबाग, मछली मोहाल जैसे इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बिजली बंद रही। इसका कारण उपकेंद्र पर पुराने पैनल बदलने का कार्य था। इस कार्य को शाम 5 बजे तक पूरा कर बिजली चालू करने की योजना थी, लेकिन इसमें देरी होने से उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed