{"_id":"6962bac305eb829d14074959","slug":"power-failure-in-aminabad-affecting-business-of-500-traders-lucknow-news-c-13-knp1002-1553707-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमीनाबाद में बिजली गुल, 500 व्यापारियों का व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमीनाबाद में बिजली गुल, 500 व्यापारियों का व्यापार प्रभावित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। अमीनाबाद उपकेंद्र से जुड़े नजीराबाद में शनिवार को करीब साढ़े पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे 500 व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हुआ। बिजली क्यों गुल हुई, इसे लेकर अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, उनके बयानों में विरोधाभास दिखा। एक्सईएन ने दावा किया कि चूहों ने ट्रांसफार्मर का तार काट दिया था, जबकि जेई ने इसे पूर्व निर्धारित सुधार कार्य बताया।
शनिवार की छुट्टी होने के कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ थी, लेकिन बिजली न होने से व्यापारी उन्हें सामान नहीं दिखा सके। व्यापारियों ने बताया कि दोपहर 12 से शाम 5:25 बजे तक बिना सूचना बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे ज्यादातर ग्राहक वापस चले गए और छुट्टी के दिन भी उन्हें मायूस होना पड़ा। पूछने पर उपकेंद्र के कर्मियों ने व्यापारियों को बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। वहीं, जेई प्रखर सिंह ने बताया कि सुधार कार्य करने के लिए तीन बजे तक बिजली बंद की गई थी।
इसी प्रकार कमता के सुरेंद्रनगर, अजयनगर, प्रीति विहार, प्रीति नगर की भी बिजली ठप हुई। उधर, अहिबरनपुर, विकासनगर व कल्याणपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया, मगर दूसरे स्रोत से बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
बुद्धेश्वर में ट्रांसफार्मर खराब, 12 घंटे बिजली ठप
पारा के न्यू हैदरगंज (बुद्धेश्वर मंदिर के पास) में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 10:30 बजे तक बिजली गुल रही। 400 केवी का जंपर उड़ने से 200 घरों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में शिकायत करने पर कर्मचारियों ने सुबह काम होगा कहकर फोन काट दिया। जेई और एसडीओ के सरकारी नंबर भी बंद मिले, जिससे लोगों को सुबह पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।