फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power failure due to tree falling on wires and fault

Lucknow News: तारों पर पेड़ गिरने और फॉल्ट से बिजली गुल

Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to tree falling on wires and fault
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विज्ञापन
लखनऊ। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने, लाइन फॉल्ट और केबल ब्रेकडाउन के कारण बुधवार को दो से नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। चिनहट, गोमतीनगर और विस्तार क्षेत्र में उपभोक्ताओं को दो से पांच घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।

विमलनगर, कल्याणी विहार और सनातननगर में तार टूटने से दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रही। गोमतीनगर के विभूतिखंड और विराजखंड समेत कई क्षेत्रों में आधे घंटे तक आपूर्ति ठप रही। शाम सात बजे मंत्री आवास उपकेंद्र की आपूर्ति भी अचानक रोकनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर रही। नगराम के समेसी उपकेंद्र से जुड़े बहरौली फीडर की आपूर्ति सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बंद रही, जिससे 50 गांवों के हजारों लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन


उधर, निगोहां उपकेंद्र में केबल फॉल्ट के चलते तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। साथ ही बछरावां से आने वाली 33 केवीए लाइन में चार जगह ब्लास्ट से भी आपूर्ति ठप रही, जो देर शाम बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed