फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power engineers federation-complaint-akhilesh yadav-azam khan

आजम के खिलाफ 'मान-सम्मान' की जंग

Wed, 06 Nov 2013 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 06 Nov 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
power engineers federation-complaint-akhilesh yadav-azam khan

आजम खां और उनके मातहतों को लेकर चल रहा विवाद एक नए और ज्यादा गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है।

विज्ञापन


अब उत्तर प्रदेश प्रशासन की रीढ़ माने जाने वाले सचिवालय कर्मियों के समर्थन में ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन भी खड़ी हो गई है।

फेडरेशन के महासचिव शैलेंद्र दुबे और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष एके सिंह व महासचिव ओपी पांडेय ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कि सचिवालय कर्मियों के साथ उनका पूरा समर्थन है।


इस बयान में उन्होंने कहा है कि आजम खां के खिलाफ अपने मातहतों से दुर्व्यवहार वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली शिकायतें बेहद गंभीर हैं।

पढ़ें: आजम के स्टाफ पर लटकी कार्रवाई की तलवार


उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर इस मामले में सम्मानजनक समाधान के बजाय कर्मचारियों के उत्पीड़न का कोई भी मामला सामने आया, तो गंभीर परिणाम होंने।

मुख्यमंत्री बचाएं मान-सम्मान

दोनों ही संगठनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपील की है कि वे इस मामले में न सिर्फ हस्तक्षेप करें, बल्कि कर्मचारियों के मान-सम्मान व हितों की रक्षा भी करें। दोनों ही संगठनों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेश के तमाम कर्मचारी उनके साथ हैं।
विज्ञापन


दोनों संगठनों ने यह भी उम्मीद जताई है कि आजम खां अपने रवैये में बदलाव लाएंगे और अनावश्यक विवाद जल्द ही खत्म होगा।

क्या कुछ हो रहा है उत्तर प्रदेश में, जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed