{"_id":"5ca0a848bdec22145544f1ea","slug":"power-department-employee-died-in-indira-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोल पर काम करते वक्त चालू हुई बिजली, करंट से लाइनमैन की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर काम करते वक्त चालू हुई बिजली, करंट से लाइनमैन की मौत, मचा हड़कंप
Sun, 31 Mar 2019 05:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
नसीर अहमद (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइनमैन की पोल पर काम करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन रविवार को दोपहर में शट डाउन लेकर टूटे जम्पर की मरम्मत करने के लिए बिना सुरक्षा उपकरण के पोल पर चढ़ा था। इस बीच अचानक से बिजली चालू हई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वह दो घंटे तक लाइन पर चिपका रहा। इंदिरानगर थाने की पुलिस ने लाइन से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपखंड अधिकारी रमा शंकर पाल के मुताबिक, शनिवार रात तेज आंधी के कारण जराहरा गांव में गैस गोदाम के पास तकरोही फीडर 11 हजार लाइन का जम्पर टूट गया था।
विज्ञापन
जिसे ठीक करने के लिए लाइनमैन मोहम्मद नसीर अहमद निवासी सतरिख थाना करौंदी गांव बाराबंकी एक बजे शट डाउन लेकर मौके पर गया था। दोपहर 1:30 बजे वह लाइन पर चढ़ करके काम कर रहा था कि अचानक बिजली चालू हो गई। इससे नसीर गंभीर रुप से झुलसकर लाइन में चिपक गया। नसीर के परिवार में तीन बेटियां अकीला बानो, सायना बानो, सोभना बानो व पत्नी अनीशा बानो है।
विज्ञापन
Trending Videos
एमआरआई से खुलेगा राज
नासीर की मौत का राज एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्पेक्शन) से खुलेगा। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद्र के मुताबिक, तकरोही फीडर पर लगे मीटर की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि ऑपरेटर ने फीडर को चालू किया होगा तो मीटर की रीडिंग से पता चलेगा। फीड बैक ( फीडर से कनेक्ट कनेक्शन के जनरेटर की बिजली) से करंट आया होगा तो फीडर के मीटर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। घटना के समय उपकेंद्र पर एसएसओ धर्मराज तैनात था। हालांकि इस घटना से उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता भी जांच के दायरे में आ गये हैं।
इंदिरानगर थाने में हंगामा, केस दर्ज
मृतक के परिवारीजनों ने 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर इंदिरानगर थाने मेें एक्सईएन प्रेमचंद्र, एसडीओ रमा शंकर पाल के समक्ष हंगामा किया और लापरवाहों पर पुलिस केस दर्ज करने की मांग की। घरवालों का आरोप था कि लापरवाही में नसीर की मौत हुई है। उधर, अधीक्षण अभियंता अजय मिश्र ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने का आदेश दिया। दरअसल नसीर बिना सुरक्षा उपकरणोें के लाइन पर काम कर रहा था। इस आदेश पर ठेकेदार सहित अन्य पर पुलिस केस दर्ज हो गया है।
परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद
नसीर के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। धनराशि का चेक मृतक की पत्नी को दे दिया गया है। जबकि रविवार को 15 हजार रुपये नकद देकर आर्थिक सहयोग किया गया है। - अजय मिश्र, अधीक्षण अभियंता सर्किल-2 लेसा ट्रांस गोमती जोन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन