{"_id":"652cc8fc87d6aec2220b3566","slug":"power-cut-raebareli-news-c-101-1-slko1032-5552-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवरात्र पर रात में नहीं होगी बिजली की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवरात्र पर रात में नहीं होगी बिजली की कटौती
Mon, 16 Oct 2023 10:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शारदीय नवरात्र में रात के वक्त स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती नहीं की जाएगी। फॉल्ट की शिकायत पर उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अवर अभियंता व उपखंड अधिकारियों को सौंपी गई है।
नवरात्र पर जिले में 815 पूजा पंडाल सजाए गए हैं। बिजली की आवाजाही से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते अधिकारियों ने क्षेत्रीय अभियंताओं को नवरात्र के दारान शाम छह से सुबह सात बजे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ दुर्गा पूजा पंडालाें के लिए बिजली कनेक्शन लेने की बात कही गई है। इसके लिए जेई और एसडीओ पूजा पंडालों में जाकर आयोजकों को कनेक्शन देंगे। इसके पहले आयोजकों को विद्युत सुरक्षा निदेशालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।
10 घंटे गुल रही सात हजार लोगों की बिजली
गदागंज। स्थानीय उपकेंद्र के गदागंज और गौरा फीडर से जुड़े सात हजार लोगों की बिजली रविवार को 10 घंटे गुल रही। अचानक बिजली बंद कर दिए जाने से लोगों में नाराजगी रही। अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में तेल बदले जाने की वजह से आपूर्ति बंद थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक थुलरई, अंबारा, धूता फीडर से जुड़े गांवों की बिजली बंद रहेगी।