फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power cut in more than 20 villeges

11 पोल टूटे, गांवों में पसरा अंधेरा

Thu, 06 Feb 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Feb 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
power cut in more than 20 villeges

मलिहाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक डम्पर की टक्कर से बिजली के 11 पोल टूट गए और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी प्रभावित 20 से अधिक गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी।

विज्ञापन


गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। इलाकाई इंजीनियरों ने गुरुवार तक कुछ गांवों की बिजली सामान्य होने की बात कही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे मलिहाबाद-मोहान रोड पर एक डम्पर ने 11 हजार वोल्ट की पुरवा फीडर की बिजली लाइन में टक्कर मारते हुए निकल गया।

इसमें दो पोल तिलसुआ और नौ पोल गोला गांव के पास टूट गए। वहीं दोनाें गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उस समय बिजली चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। टूटे पोल एवं तार सड़क पर पड़े रहे, जिससे आवागमन तक ठप रहा।

मलिहाबाद उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बाद एक कर्मचारी मौका मुआयना करने पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार इलाके के इंजीनियर ने कहा है कि गुरुवार शाम तक कुछ गांवों की बिजली चालू हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed