फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power cut in balaganj

फिर हुआ बालागंज में बिजली को लेकर बवाल

Mon, 29 Jul 2013 09:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
power cut in balaganj

दिनभर चले मरम्मत कार्य के बाद भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त न होने पर बालागंज क्षेत्र के आजाद नगर में रविवार देर रात लोग भड़क उठे। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया लेकिन फिर भी लोग देर रात तक सड़कों पर डटे रहे।
पुलिस के मुताबिक, बालागंज स्थित आजादनगर के एबीसी ब्लॉक में जर्जर बिजली के तारों को बदलने का काम शुरू हुआ था।

इससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुबह 11 बजे बंद कर दी गई थी। इस कारण एबीसी कॉलोनी में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।

देर रात तक कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति न होने से लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। कॉलोनी के लोग उपकेंद्र पहुंचे तो वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने कैंपबेल रोड जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे तक लोगों ने सड़क को जाम रखा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, लोग देर रात तक सड़कों पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed