फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power cut for 16 hours, substation locked, jam and protest

Lucknow News: 16 घंटे बिजली गुल, उपकेंद्र पर जड़ा ताला, जाम-प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Power cut for 16 hours, substation locked, jam and protest
आईआईएम रोड स्थित 220 केवी हरदोई रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता।
लखनऊ। दुबग्गा उपकेंद्र से जुड़े इलाके की बिजली 16 घंटे तक गुल रही। इससे परेशान सैकड़ों उपभोक्ता सोमवार रात सड़क पर उतर आए और शाम 7:30 बजे आईआईएम रोड स्थित 220 केवी हरदोई रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र के गेट पर तालाबंदी कर सामने पावर हाउस चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

उपकेंद्र के सामने सड़क जाम करने जा रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया। देर रात तक प्रदर्शन चला। बरावन कला, आम्रपाली, बसंतकुंज, हयातनगर व मौरा समेत आसपास के इलाकों की करीब एक लाख की आबादी रविवार रात से बिजली संकट झेल रही थी। उधर, काकोरी उपकेंद्र भी दस घंटे तक ठप रहा। बिजली चालू कराने के लिए मुख्य अभियंता रजत जुनेजा टीम के साथ ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन




ट्रांसमिशन उपकेंद्र में धमाका

एक्सईएन विशाल वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम 6:30 बजे बिजली चालू हो गई थी। हालांकि, 10 मिनट बाद धमाका हुआ और 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र ठप हो गया, जिससे 20 उपकेंद्रों की भी बिजली ठप हो गई। हालांकि, दुबग्गा फीडर को अलग कर पांच मिनट में 20 उपकेंद्रों की बिजली चालू कर दी गई। उधर, मोहनलालगंज में ओल्ड पावर हाउस में यूपीएएल फीडर के पैनल का केबल दग गया। इससे 75 गांवों के लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शाम सात बजे बिजली चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed