{"_id":"230364b0e4ab755f1f157793811dc5ec","slug":"power-crisis-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर भी बिजली को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर भी बिजली को तरसे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
दशहरा पर्व पर शुक्रवार को बालागंज क्षेत्र में लोगों को चार घंटे तक बिजली को तरसते रहे। उपकेंद्र पर बिजली होने के बाद भी कर्मियों के अभाव में सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वहीं, नादरगंज में शनिवार को 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से तीन घंटे तक उपकेंद्र बाधित हुआ। लोगों ने बताया कि 220 केवी हरदोई रोड उपकेंद्र से आने वाली नई भूमिगत 33 केवी लाइन का 8-10 महीने पहले लगा बक्सा दग गया।
विज्ञापन
जिससे दोपहर दो बजे से बिजली ठप हो गई। इससे बालागंज, हरदोई रोड, सरफराजगंज, रस्तोगीनगर, गौशाला रोड, आजादनगर, यासीनगंज, कैम्पवेल रोड, एकतानगर, जनरैलगंज आदि प्रभावित हुए।
विज्ञापन
दशहरा के चलते उपकेंद्र के अधिकतर कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए। शाम की पाली में आए कर्मियों ने लाइन को चेंज किया। तब बिजली चालू हो सकी।
शनिवार को खराब बक्से को बदलने के लिए दोबारा बिजली बंद की गई। जिससे दोबारा उपभोक्ता परेशान हुए। शनिवार को ही रस्तोगीनगर में ट्राली ट्रांसफार्मर खराब होने से रात 8 बजे तक बिजली ठप रही।