{"_id":"501230a9d8635525f765dab611f773c4","slug":"power-crisis-in-lucknow-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल-ए-लख्ननऊ: पहले हाईवोल्टेज फिर बिजली को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल-ए-लख्ननऊ: पहले हाईवोल्टेज फिर बिजली को तरसे
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 21 Sep 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
राजाजीपुरम कॉलोनी में लोग हाई वॉल्टेज की चपेट में आए और फिर उनकी घंटों बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई तो बिजली बंद करने के बाद सुध नहीं ली। इससे लोग पांच घंटे तक बिजली को तरसे।
वहीं, डालीबाग के वीआईपी इलाकों में रात को काफी देर तक बिजली ठप रही।
राजाजीपुरम के मिनी एलआईजी स्थित सी ब्लॉक में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक हाई वॉल्टेज से घरों में उच्च क्षमता का करंट दौड़ने लगा।
इससे सी-3595 निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव के घर का टीवी सेटअप बॉक्स फुंक गया और पावर बोर्ड भी जला। सी-3655 निवासी प्रमिल शर्मा की सीएफएल फुंक गईं।
सी-3641 ओमप्रकाश के टीवी, फ्रिज और सेटअप बॉक्स भी धमाके बाद जला। वहीं, बीएस खत्री का टीवी एवं अन्य उपकरण जले।
हाई वॉल्टेज के पीड़ितों ने बताया कि उपकेंद्र के ऑपरेटर ने तो काफी देर तक उपभोक्ताओं की बात सुनने के बजाय मोबाइल की कॉल को काट दिया।
जब लोग उपकेंद्र पहुंचे तो ऑपरेटर ने आनन-फानन में बिजली बंद की।
लापरवाही का आलम यह है कि तीन बजे तक किसी इलाकाई इंजीनियर एवं कर्मचारी ने बत्ती गुल होने की सुध नहीं ली। देर से शुरू हुआ कार्य तो शाम 5 बजे के बाद बिजली चालू हो सकी।
इलाकाई इंजीनियरों ने इस घटना की सूचना खुद के एक्सईएन तक को नहीं दी।
इसके अलावा डालीबाग क्षेत्र में 11 केवी लाइन का फ्यूज उड़ने के कारण 30 मिनट तक वीआईपी इलाके की बिजली बंद रही।