{"_id":"aeec238715967eb5d3f996ccb3a5544c","slug":"power-crisis-due-to-transformer-in-triveninagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की लापरवाही से हजारों घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की लापरवाही से हजारों घरों में अंधेरा
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Sep 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज सहित कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि त्रिवेणीनगर द्वितीय इलाके में सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली ठप रही।
नवरात्र के पहले दिन ही बिजली संकट के चलते पूजन-भजन प्रभावित हुआ। यह बिजली संकट ट्रांसफार्मर, 11 केवी लाइन एवं पेटियों को दुरुस्त करने के लिए सप्लाई को बंद किए जाने के कारण उत्पन्न हुआ।
फैजुल्लागंज उपकेंद्र इलाके में सुबह 11 बजे एलटी लाइन का तार टूट गया, इससे दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आई। शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र के सामने स्थित ट्रांसफार्मर खराब हो गया जो शाम तक बदल नहीं सका।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने लेसा के एसडीओ से लेकर मुख्य अभियंता को बुलाकर राजस्व वसूली की समीक्षा की।
मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने लेसा के एसडीओ से लेकर मुख्य अभियंता को बुलाकर राजस्व वसूली की समीक्षा की।
इसमें प्रबंध निदेशक ने भविष्य में 300 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया।
इसके लिए बिजली चोरी रोकने एवं एक-एक कनेक्शन का लेजराइजेशन करने का फैसला हुआ।
इसके लिए एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला हुआ है। इस अभियान से बिना टैरिफ बढ़ाए ही 300 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होगा।
विज्ञापन