फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power Corporation will hold hearing for people suffering from electricity problems at Shakti Bhawan in Lucknow

UP News: जेई... एसडीओ और एक्सईएन नहीं कर रहे सुनवाई; अब ऊर्जा मंत्री कराएंगे निदान, बस करना होगा यह काम

Thu, 27 Mar 2025 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

बिजली पीड़ितों के लिए ऊर्जा मंत्री ने शक्ति भवन के द्वार खोल दिए हैं। जेई, एसडीओ, एक्सईएन जिनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, उनकी समस्याओं का निदान ऊर्जा मंत्री कराएंगे। हफ्ते में छह दिन सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक जनसुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Power Corporation will hold hearing for people suffering from electricity problems at Shakti Bhawan in Lucknow
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बिजली समस्याओं से पीड़ित लोगों की पॉवर कॉरपोरेशन लखनऊ स्थित शक्ति भवन में जनसुनवाई करेगा। इसमें लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, सुल्तानपुर समेत प्रदेशभर से पीड़ित अपनी व्यथा सुना सकेंगे। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा इनका निदान कराएंगे।

विज्ञापन


यदि झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के बाद आपको जेई, एसडीओ, एक्सईएन बिजली कनेक्शन नहीं दे रहा है। गलत रीडिंग एवं मनमानी रकम का बिजली बिल बना दिया गया, जिसे लेकर आप घूम रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जेई-एसडीओ की शिकायत एक्सईएन और एक्सईएन की मुख्य अभियंता से करते तो वह उन्हीं के पास सुनवाई के लिए भेज देते जो आपका उत्पीड़न कर रहे हैं। मगर, अब ऐसी लचर कार्य प्रणाली नहीं चलेगी।

विज्ञापन

सप्ताह में छह दिन इस समय होगी जनसुनवाई

दरअसल, ऊर्जा मंत्री ने लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आयोजित बिजली शिविरों में उमड़े पीड़ितों एवं उनकी निराकरण होने वाली जटिल समस्याओं का संज्ञान लिया है। अब उन्होंने कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल को शक्ति भवन में पीड़ितों की समस्याओं की सुनवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने इस जनसुनवाई के लिए मुख्य अभियंताओं को रोस्टर के हिसाब से नामित भी कर दिया है। जनसुनवाई का समय सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सोमवार से शनिवार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- लोकदल का भाजपा पर हमला: यूपी में छीना जा रहा मुसलमानों का हक..., राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- नहीं मना पा रहे पर्व

शक्ति भवन की लॉबी में होगी सुनवाई

सिविल विंग द्वारा जनसुनवाई का इंतजाम किया जा रहा है। शक्ति भवन की लॉबी में पीड़ित अपनी व्यथा सुना सकेंगे। ताकि, उनको आवागमन में परेशानी न हो। रोजाना होने वाली सुनवाई की रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री को भेजी जाएगी। इससे उत्पीड़न करने वाले जेई, एसडीओ, एक्सईएन सहित अन्य इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो सकेगी।

पहले दर्ज कराएंगे 1912 पर शिकायत

पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा नामित मुख्य अभियंताओं ने बताया कि इस सुनवाई में आने से पहले पीड़ितों को टोल फ्री नंबर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। यदि शिकायत दर्ज नहीं होगी, तो पहले उनका पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद ही उनकी समस्या का निराकरण हो सकेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़ित अपनी शिकायत की प्रगति जान सकेगा।

कौन मुख्य अभियंता किस दिन सुनेगा व्यथा

नाम दिन
सतीश सिंह सोमवार
आशु कालिया मंगलवार
अनुराग अग्रवाल बुधवार
प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार
सुबोध कुमार शर्मा शुक्रवार
डीसी वर्मा शनिवार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed