{"_id":"5abe61dc4f1c1bd9618b4875","slug":"power-corporation-president-and-secretary-suspended-in-je-recruitment-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई भर्ती धांधली में विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष व सचिव सस्पेंड, सभी परीक्षाएं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई भर्ती धांधली में विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष व सचिव सस्पेंड, सभी परीक्षाएं निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की जांच में पावर कार्पोरेशन की जेई भर्ती 2018 की परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने के बाद विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष ए.के. सक्सेना व सचिव जी.सी. द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही परीक्षा कराने वाली एजेंसी अप्टेक को ब्लैक लिस्ट कर उसके द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली आगामी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही सभी परीक्षाओं के संचालन के लिए कार्यदायी संस्थाओं के पैनल को भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच में जेई भर्ती परीक्षा 2018 में अनियमितताओं को शासन और पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने बेहद गंभीरता से लिया है। गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ भविष्य में भर्तियों की प्रक्रिया को फुलप्रूफ बनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अध्यक्ष व सचिव के बाद कई और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार के मुताबिक अप्टेक द्वारा आयोजित की जाने वाली अवर अभियंता, सहायक समीक्षा अधिकारी, कार्यालय सहायक व अपर निजी सचिव पद की प्रक्रियाधीन परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख सचिव ने बताया कि जेई परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसकी जांच एसटीएफ से कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके मद्देनजर एसटीएफ की रिपोर्ट आने के बाद आयोग के अध्यक्ष व सचिव को निलंबित करने का निर्णय किया गया।