फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power corporation management issues order to give interest to consumers.

यूपी: बिजली उपभोक्ताओं को जमानत राशि पर अगले माह मिलेगा ब्याज

Tue, 15 Mar 2022 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Mar 2022 02:02 PM IST
सार

पावर कार्पोरेशन ने बिजली कंपनियों के पास जमानत राशि के रूप में मौजूद धनराशि पर ब्याज देने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को 4.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Power corporation management issues order to give interest to consumers.

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को उनकी जमा जमानत राशि पर अगले महीने 4.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने इस बाबत आदेश जारी किया। ब्याज एक अप्रैल 2021 से दिया जाएगा। बिजली कंपनियों के पास जमानत राशि के रूप में उपभोक्ताओं के 3665 करोड़ रुपये जब्त हैं। यानी, कंपनियां ब्याज के रूप में 156 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगी।

विज्ञापन


कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्युत वितरण संहिता 2005 के प्रावधान के अनुसार 2021-22 के लिए उपभोक्ताओं की जमा जमानत राशि (सिक्योरिटी) पर रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित बैंक दर 4.25 प्रतिशत की ब्याज दर प्रभावी होगी। 15 साल में यह पहला मौका है जब समय से सिक्योरिटी पर ब्याज देने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी राशि पर निकलने वाला ब्याज उनके अप्रैल से जून के बिल में समायोजित किया जाएगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज से मुलाकात कर इसे उपभोक्ताओं के हित का फैसला करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed