फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power corporation buy extra electricity for festival

दशहरे पर यूपी को मिली भरपूर बिजली, नहीं होगी कटौती

Thu, 22 Oct 2015 09:54 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
power corporation buy extra electricity for festival

दशहरा के मौके पर पावर कॉर्पोरेशन ने प्रदेश में भरपूर बिजली आपूर्ति की तैयारी की है। कॉर्पोरेशन ने इसके लिए बुधवार को एनर्जी एक्सचेंज से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजली खरीदी। प्रदेश भर में बुधवार आधी रात से बृहस्पतिवार आधी रात तक ज्यादा से ज्यादा आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि दशहरे पर प्रदेश में बिजली की कमी न होने दी जाए। बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने एनर्जी एक्सचेंज से 90.30 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है।
विज्ञापन


जरूरत पर दूसरे राज्यों द्वारा सरेंडर की जाने वाली अपने कोटे की बिजली खरीदने की भी व्यवस्था है। इस बीच अनपरा की 500 मेगावाट क्षमता की बंद इकाई के चलने से भी उपलब्धता में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली समस्या सुलझाने के लिए फील्ड में रहेंगे अफसर

power corporation buy extra electricity for festival

नियंत्रण कक्ष के अभियंताओं का कहना है कि दशहरे पर बिजली की मांग 13,000 मेगावाट रहने की उम्मीद है, जबकि सभी स्रोतों से मिलने वाली बिजली को मिलाकर कुल उपलब्धता 13,700 मेगावाट रहने का अनुमान है।

त्योहार के मद्देनजर बुधवार को अवकाश के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ए.पी. मिश्र आला अफसरों के साथ शक्ति भवन में डटे रहे। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं के साथ फील्ड के अफसरों को भी आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करने तथा तत्काल फाल्ट दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed