{"_id":"5bff7eadbdec22414e430efc","slug":"power-connection-in-just-100-rs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सिर्फ 100 रुपये में घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन, देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिर्फ 100 रुपये में घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन, देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे सिर्फ 100 रुपये सेवा शुल्क देकर बिजली का कनेक्शन मिल सकेगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर होने वाली अंधेरगर्दी व घूसखोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता योजना तैयार की है।
आवेदक सिर्फ 100 रुपये का सेवा शुल्क चुका कर अब घर बैठे ही बिजली कनेक्शन पा सकेंगे। आवेदकों को सिर्फ बिजली कनेक्शन की प्रोसेसिंग व कनेक्शन फीस जमा करने के लिए संबंधित अवर अभियंता के पास जाना होगा।
भविष्य में आवेदकों को बिजली कनेक्शन पाने के लिए मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री से गुहार नहीं करनी पड़ेगी। तय सीमा में बिजली कनेक्शन न देने पर अधीक्षण से अवर अभियंता तक को जिम्मेदार माना जाएगा। इस सुविधा को मुहैया कराने के लिए हुसैनगंज स्थित कस्टमर केयर सेंटर परिसर में ही कार्यालय खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
हुसैनगंज खंड के अधिशासी अभियंता आदर्श कौशल के मुताबिक, कार्यालय की साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है। उधर, मध्यांचल निगम के एक मुख्य अभियंता ने बताया कि ऑन काल घर बैठे बिजली कनेक्शन देने वाली एजेंसी भी 100 रुपये में यह कार्य करने को राजी हो चुकी है।

Trending Videos
बस एक फोन कॉल पर होगा काम
डेमो
आवेदकों को घर बैठे बिजली कनेक्शन पाने के लिए सिंगल विंडो सर्विस सेंटर पर कॉल करके पंजीकरण कराना होगा। इस पंजीकरण में आवेदक को नाम एवं मोबाइल नंबर सहित पता का उल्लेख कराना होगा। इसके बाद एजेंसी कर्मी आवेदक के घर पहुंच कर टेबलेट पर नये कनेक्शन का फॉर्म भर कर उसके डिजिटल हस्ताक्षर कराएगा।
नया कनेक्शन पाने के लिए आवेदक को मकान मालिक है तो उसको रजिस्ट्री, यदि किराएदार है तो उसे किराए की रसीद और दोनो के बीच का अनुबंध पत्र एवं एनओसी के दस्तावेज देने होंगे। इसके अतिरिक्त आईडी प्रूफ का साक्ष्य मतदाता पहचान पत्र, आधार, पासपोर्ट, डीएल आदि की छाया प्रतिलिपि देनी होगी।
जिस आवेदक के घर व दुकान के पास बिजली का पूरा सिस्टम होगा, वह सिर्फ सात दिन में कनेक्शन पा जाएगा। अधिशासी अभियंता (सूचना प्रौद्योगिकी) अरविंद सिंह के मुताबिक, इस सिस्टम के तहत आवेदक के कनेक्शन स्थल से 40 मीटर की दूरी पर लेसा की (डिपॉजिट वर्क की नहीं) एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर होना अनिवार्य होगा।
नये साल से नई व्यवस्था
उम्मीद है, कि नए साल से बिजली कनेक्शन देने की नई व्यवस्था से आवेदकों को सहूलियत मिलेगी। यही नहीं बिजली कनेक्शन के नाम पर आवेदकों को उपकेंद्र व उपखंड कार्यालय में भटकना नहीं होगा।
- संजय गोयल, प्रबंध निदेशक- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम