{"_id":"83ef24f8d553822bc0c6671df7f7a8d5","slug":"powder-sprayed-in-jagran-infected-eyes-of-250-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण में उड़ा पाउडर, 250 पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरण में उड़ा पाउडर, 250 पहुंचे अस्पताल
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सआदतगंज तोप दरवाजा में जागरण के दौरान धुएं का माहौल बनाने के लिए पाउडर उड़ाया गया। यह पाउडर उड़कर लोगों की आंखों में चला गया जिससे करीब 250 लोगों को तेज जलन होने लगी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तीन बजे हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। बच्चे, महिलाएं समेत कई लोग इधर-उधर भागने लगे। जलन शांत करने के लिए आंखों को पानी से धोया लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
तब पीड़ित ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां से उन्हें नेत्र रोग विभाग भेजा गया। सुबह ओपीडी खुलने पर करीब 250 मरीजों को इलाज मिल सका। हालांकि पाउडर में किस तत्व के चलते आंखों में जलन हुई, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तोप दरवाजा में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात माता के जागरण का आयोजन किया था। इसमें अनूप सागर एंड पार्टी भजन के लिए और लकी राज ग्रुप झांकी प्रदर्शन के लिए आया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब तीन बजे लकी राज ग्रुप ने अपनी झांकी का प्रदर्शन शुरू किया। शिव तांडव का प्रदर्शन करते-करते भगवान शिव बने कलाकार ने धुएं का माहौल पैदा करने के लिए एक डिब्बे से पाउडर निकालकर उड़ाना शुरू कर दिया।
सफेद रंग का यह पाउडर आगे बैठे लोगों की आंखों में गया तो आंखों में तेज जलन के चलते चीख-पुकार मच गई। कार्यक्रम रोक दिया गया। इसी बीच पंखों की हवा से 400 से अधिक लोग पाउडर की चपेट में आ गए।
सभी आंखें मलते हुए पानी की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान जागरण पार्टी और लकी ग्रुप के सदस्य वहां से भाग निकले।
लोगों ने बताया कि पानी से आंखें धोने और गुलाब जल डालने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो सभी केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भागे। वहां भी मरीजों को आंखों को धोने और नेत्र रोग विभाग जाने की सलाह दी गई।
विभाग में मरीजों को ओपीडी खुलने तक इंतजार करने के लिए कहा गया। इस दौरान अधिकतर मरीज बेहाल रहे। सुबह आठ बजे ओपीडी खुलने पर 250 से अधिक मरीजों का इलाज शुरू हुआ।
नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता ने सभी को आई ड्रॉप और आइंटमेंट देकर घर भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार पाउडर में क्या था, इसका पता नहीं चला है।