फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poush mela decorated with bangla songs and flavors

बाउल गायन और बांग्ला जायकों संग चहका पौष मेला, महिलाओं ने मेले में की खूब खरीदारी

Mon, 15 Feb 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Poush mela decorated with bangla songs and flavors
बांग्ला भाषा शिक्षा एवं संस्कृति प्रसार समिति की ओर से रविवार को बाल संग्रहालय में लगे पौष मेले म
लखनऊ। चमचम, गुड़ संदेश और लेंग्चा के पारंपरिक स्वाद के साथ बांग्ला गीतों के बीच बांग्लाभाषियों ने रविवार को पौष फागुन मेले को यादगार बनाया। मेले का आकर्षण बंगाल से आए बाउल गायन कलाकार रहे। बांग्ला भाषा शिक्षा एवं संस्कृति प्रसार समिति की ओर से बाल संग्रहालय चारबाग में आयोजित मेले में कई प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

हर साल जनवरी के दूसरे रविवार को होने वाले पौष मेले का आयोजन इस वर्ष फरवरी की खिली धूप में हुआ तो नगर के बांग्ल भाषी उमड़ पड़े। यूपी मानवाधिकार आयोग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देव कुमार डे, रामकृष्ण मठ के स्वामी मुक्तिनाथानंद, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुभाशीष मुंशी अतिथियों में रहे। समिति के सचिव केके घोष, महामंत्री केके घोषाल, कोषाध्यक्ष सोनाली राय, कमल, टीटी सुनील की मौजूदगी में मेले की शुरुआत बोस, टैगोर के चित्रों पर पुष्पांजलि से हुई। सोनाली राय ने वंदना ‘सौका तोरे आई कांदी हे साकुले’ सुनाई। बंगाल से आए वरिष्ठ बाउल गायक षष्टीदास ने दल के कलाकारों के साथ दोतारा संग बाउल गायन से मुग्ध किया। प्रापो विश्वास, भारती सरकार, खमक पर बापुन, एकतारा पर निखिल विश्वास ने कान्ना हासिर दोल दोलानो पोष फागुन मेला..., अमी एक दिन न देखिलम तारे..., भवे मानुष गुरु निष्ठा जात सर्व साधन सिद्धि हाउता... सहित कई बांग्ला लोक गीतों से मुग्ध किया।
विज्ञापन

गान के साथ हुई प्रतियोगिताएं, चखे जायके
मेले में बांग्ला गान के साथ लोगों ने परंपरागत बांग्ला जायके भी चखे। मेले में रंगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बांग्ला लेखन व कविता पाठ, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। खानपान के स्टॉल लगे। खजूर गुड़, मिठाई पाटीसाप्टा, कुलीपीठा, संदेश, गुड़ संदेश, खजूर गुड़, रसगुल्ला, खीर कदम, गुड़ खीर कदम का लुत्फ लिया।

बांग्ला भाषा शिक्षा एवं संस्कृति प्रसार समिति की ओर से रविवार को बाल संग्रहालय में लगे पौष मेले म

बांग्ला भाषा शिक्षा एवं संस्कृति प्रसार समिति की ओर से रविवार को बाल संग्रहालय में लगे पौष मेले म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed