{"_id":"5c36dc34bdec2257171e9067","slug":"posts-created-for-power-theft-stations-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने वाले थानों के लिए 2050 पद सृजित, हर जिले में होगा एक थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने वाले थानों के लिए 2050 पद सृजित, हर जिले में होगा एक थाना
Thu, 10 Jan 2019 11:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के पांच डिस्कॉम के तहत खोले जा रहे 75 थानों के लिए 2050 पदों का सृजन कर दिया गया है। हर थाने पर सिपाही से लेकर निरीक्षक तक के 26 पद होंगे। हर जिले में एक-एक थाना होगा।
विज्ञापन
कैबिनेट ने पिछले साल जुलाई में इन थानों को खोलने की मंजूरी दी थी। इन थानों में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों के वेतन-भत्तों के खर्च का वहन पावर कॉर्पोरेशन करेगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि सभी 75 थानों के लिए 75 निरीक्षक, 375 उप निरीक्षक, 675 मुख्य आरक्षी, 150 मुख्य आरक्षी (कंसोल ऑपरेटर) और 675 पद सिपाहियों के हैं। हर थाने पर एक निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक, 9 मुख्य आरक्षी, 2 मुख्य आरक्षी (कंसोल ऑपरेटर) और 9 सिपाहियों के पद होंगे।
विज्ञापन