फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   postmortem was done again In case of murder of e-rickshaw driver for money confirmed death due to head injury

UP News: सुपारी किसी और की... हत्या किसी और की; कब्र से लाश निकाल दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, सुलझेगी उलझी गुत्थी

Thu, 16 Jan 2025 10:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 10:22 PM IST
सार

सुपारी लेकर दूसरे की जगह ई-रिक्शा चालक रिजवान की हत्या के मामले में दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पेपर मिल कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाया गया। सिर पर चोट लगने से हुई मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
postmortem was done again In case of murder of e-rickshaw driver for money confirmed death due to head injury
दोबारा पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में भीखमपुर निवासी ई रिक्शा चालक रिजवान की हत्या के मामले में बृहस्पितवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह चोट गोली गलने से आई या किसी और वजह से, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। देर शाम परिजनों ने पेपर मिल कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में शव को दफन कर दिया।

विज्ञापन


वीडियोग्राफी के दौरान चार डॉक्टरों के पैनल ने डेढ़ घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान फोरेंसिक के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। परिजन बृहस्पतिवार को पूरे दिन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंतजार करते रहे। देर शाम को उन्हें शव सौंपा गया। 
विज्ञापन


गोली लगने की पुष्टि भी नहीं हुई थी

इससे पहले किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण अत्यधिक रक्तश्राव और कोमा बताया गया था। यही नहीं, गोली लगने की पुष्टि भी नहीं हुई थी। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता आफताब अहमद ने प्रेमिका के पिता की हत्या की सुपारी शूटर मो. यासिर और कृष्णकांत उर्फ साजन को दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव कब्र खोदकर निकाला गया था

यासिर और साजन ने 30 दिसंबर की रात आफताब की प्रेमिका के पिता इरफान की जगह रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर तीनों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने गोली मारने की बात बताई थी, जिसके बाद परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। बुधवार को शव कब्र खोदकर निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed