फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   posters of 'I love Yogi Adityanath' and 'I love bulldozers' have appeared on streets of Lucknow

UP: 'आई लव मोहम्मद' विवाद के बीच लखनऊ की सड़कों पर लगी 'आई लव योगी आदित्यनाथ' और 'आई लव बुलडोजर' की होर्डिंग्स

Sat, 27 Sep 2025 12:39 PM IST
ANI, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 12:39 PM IST
सार

यूपी में 'आई लव मोहम्मद' विवाद के बीच लखनऊ की सड़कों पर 'आई लव योगी आदित्यनाथ' व 'आई लव बुलडोजर' की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...

विज्ञापन
posters of 'I love Yogi Adityanath' and 'I love bulldozers' have appeared on streets of Lucknow
लखनऊ की सड़कों पर लगे 'आई लव योगी आदित्यनाथ' के पोस्टर। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों 'आई लव मोहम्मद' मामला तूल पकड़ रहा है। कई शहरों से इसको लेकर प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के नेता द्वारा राजधानी लखनऊ में कई जगह 'आई लव योगी आदित्यनाथ' और 'आई लव बुलडोजर' की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। यह होर्डिंग्स भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी की तरफ से लगाई गई हैं। इसकी तस्वीरें सामने आईं तो सूबे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं। 

विज्ञापन


दरअसल, विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को हुई थी, जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे बोर्ड लगाए गए। इस पर पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

 
मामले ने तूल पकड़ते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तक का ध्यान खींचा, जिन्होंने कहा था कि 'आई लव मोहम्मद' कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से निकलकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहां विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed