फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   posters against rahul gandhi will be continue

होता रहेगा राहुल गांधी का पोस्टरों के जरिए विरोध

Tue, 03 Mar 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
posters against rahul gandhi will be continue

‘राहुल गांधी को हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को ही कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती तब तक ‘राहुल भइया इस्तीफा दो’ जैसी होर्डिंग शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगती रहेंगी।

विज्ञापन


सोनिया गांधी को भी पत्र भेजा जाएगा।’ ये बातें महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व चेयरमैन शमीमुल हक ने सोमवार को प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले शमीमुल ने नवीन मार्केट के पास ‘राहुल भइया इस्तीफा दो, किसी और को मौका दो’ संदेश लिखकर होर्डिंग लगवा दी थी। उसमें खुद के साथ श्रीप्रकाश जायसवाल की बड़ी सी फोटो लगाई थी। इससे कांग्रेस में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही घंटे बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने शमीमुल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

कांग्रेस में राहुल गांधी से बहुत लोग हैं आहत

posters against rahul gandhi will be continue

प्रेसवार्ता में शमीमुल ने कहा कि श्रीप्रकाश की ही वजह से ही वे कांग्रेस में आए, पार्टी के पदाधिकारी बने और आज वह जो कुछ हैं वो उन्हीं की बदौलत हैं।

पार्टी से निकाले जाने के सवाल पर शमीमुल ने कहा कि कांग्रेस में किसी को पार्टी से निकाले जाने की एक व्यवस्था है। इसकी जानकारी शायद महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री को नहीं है। इसी तरह श्रीप्रकाश की तरफ से उन्हें सिरफिरा कहने और नहीं पहचानने की बात पर उन्होंने कि मेरे पास ऐसे दर्जनों प्रमाण हैं कि श्रीप्रकाश ही उनके प्रमुख नेता हैं।

उनके बल पर ही मैं कांग्रेस में आया हूं। वह न जाने किस दबाव और डर की वजह से मेरे बारे में इस तरह की बात कर रहे हैं। शमीमुल ने कहा कि इन सबके बावजूद वह अपनी बात पर कायम हैं।

शमीमुल ने पार्टी के एक अल्पसंख्यक नेता जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी रह चुके हैं, उन पर भी आरोप लगाया कि वह भी राहुल गांधी से आहत होने के बावजूद, मेरे ऊपर छींटाकशी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed