फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poster war in Lucknow over Ayodhya rape case.

अयोध्या की दरिंदगी पर सपा-भाजपा के बीच पोस्टर वार : पोस्टर लगाकर गिनाए मामले, पूछा- कहां है बाबा का बुलडोजर

Mon, 05 Aug 2024 11:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Aug 2024 11:00 PM IST
सार

अयोध्या दुष्कर्म मामले में सपा के शीर्ष नेतृत्व को भाजपा द्वारा घेरने की कोशिश के बाद पोस्टर वार शुरू हो गया है। 1090 चौराहे पर नया पोस्टर लगाकर अब भाजपा पर सवाल उठाए गए हैं और पूछा गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां है?

विज्ञापन
Poster war in Lucknow over Ayodhya rape case.
1090 चौराहे पर लगा पोस्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में अयोध्या की दरिंदगी भरी वारदात पर सपा और भाजपा के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। प्रतापगढ़ के भाजपा नेता मुनीष शुक्ला टीसू की ओर से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास बाहर सपा के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है, तो सपा की ओर से भी भाजपा के खिलाफ 1090 चौराहे पर ऐसा ही एक पोस्टर लगाया गया है।

विज्ञापन


ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर लगाए गए होर्डिंग में कटाक्ष किया गया है कि अखिलेश यादव का पीडीए दिखावा है। मुईद को कुछ नहीं होना चाहिए। वहीं, 1090 पर चौराहे पर सपा की ओर से लगाए गए होर्डिंग में भाजपा को महिला विरोधी बताया गया है। इसमें सिलसिलेवार उन आरोपी घटनाओं का जिक्र है, जिनमें आरोपी के तौर पर भाजपा नेताओं का नाम आया है। इसमें पूछा गया है कि इनके घरों पर बुल्डोजर कब चलेगा। इससे पहले 1090 चौराहे पर ही सपा के खिलाफ भाजपा नेता श्वेता सिंह की ओर से होर्डिंग लगाया गया था।
विज्ञापन


लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक नया पोस्टर लगाया गया है जिसके जरिये अब भाजपा को घेरने का प्रयास किया गया है। पोस्टर में गोरखपुर, हाथरस और उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामलों सहित भाजपा राज में हुए अपराधों की याद दिलाते हुए पूछा गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं? कहा गया है कि भाजपा खुद तो बलात्कारियों का संरक्षण करती है और पीड़िता पर राजनीति करती है। ये बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पोस्टर किसने लगाया है पता नहीं पर इसके जरिये उन मामलों को उठाया गया है जिसमें कथित तौर पर भाजपा से जुड़े हुए लोगों पर आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही लखनऊ में भाजपा नेता के हवाले से पोस्टर लगाया गया था जिसमें सपा पर अयोध्या मामले के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया था।

पोस्टर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बयान का जिक्र किया गया था और लिखा हुआ था कि लड़के हैं गलती हो जाती है...। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है। पोस्टर पर उनका नाम भी अंकित है। वैसा ही पोस्टर लगाकर अब भाजपा को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश की बेटी लिखा गया है।


पोस्टर में कहा गया है कि वाराणसी में भाजपा के नेताओं ने छात्रा का बलात्कार किया और भाजपा ने उसे संरक्षण दिया। बाराबंकी में सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुशीनगर में भाजपा नेता ने किशोरी को घर मे बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यूपी, झारखंड, कर्नाटक और उत्तराखंड में भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म के मामले हैं। उन्नाव से लेकर गोरखपुर और हाथरस तक भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करती रही है। पोस्टर में सवाल पूछा गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं? बलात्कारियों को संरक्षण देना और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो। गोरखपुर, उन्नाव और वाराणसी में बुलडोजर कब चलेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed