{"_id":"63aaa9996ea54b5fd575e504","slug":"poster-of-om-prakash-rajbhar-not-allowed-in-sp-office-put-in-front-of-sp-office-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, ओम प्रकाश राजभर का पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, ओम प्रकाश राजभर का पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है...
Tue, 27 Dec 2022 08:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:51 PM IST
सार
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा कार्यालय आने पर प्रतिबंध लगाने का एक पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया है। बताया गया है कि राजभर द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को लेकर ये पोस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आना प्रतिबंधित है। यह पोस्टर सपा युवजन सभा के नेता संतोष सिंह ने लगाया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे देखते हुए सपा नेता ने ये पोस्टर लगाया है। राजभर ने सपा के साथ मिलकर यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव में सफलता नहीं मिली। इसके बाद राजभर भाजपा के नजदीक जाते हुए नजर आए। अब वह खुलकर अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा ने विवादित पोस्टर से किया किनारा
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर सोमवार को एक पोस्टर लगा दिया गया। इस पोस्टर पर लिखा था कि ओम प्रकाश राजभर सपा कार्यालय आना प्रतिबंधित है। पोस्टर लगाने वाले का नाम आशुतोष सिंह बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर मीडिया में चर्चा शुरू हुई तो कुछ देर बाद हटा दिया गया। हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसे किसी तरह के पोस्टर की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन