फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poster of Om Prakash Rajbhar not allowed in SP office put in front of SP office in Lucknow.

Lucknow: सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, ओम प्रकाश राजभर का पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है...

Tue, 27 Dec 2022 08:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Dec 2022 08:51 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा कार्यालय आने पर प्रतिबंध लगाने का एक पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया है। बताया गया है कि राजभर द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को लेकर ये पोस्टर लगाया गया है।

विज्ञापन
Poster of Om Prakash Rajbhar not allowed in SP office put in front of SP office in Lucknow.
सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आना प्रतिबंधित है। यह पोस्टर सपा युवजन सभा के नेता संतोष सिंह ने लगाया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे देखते हुए सपा नेता ने ये पोस्टर लगाया है। राजभर ने सपा के साथ मिलकर यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव में सफलता नहीं मिली। इसके बाद राजभर भाजपा के नजदीक जाते हुए नजर आए। अब वह खुलकर अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


सपा ने विवादित पोस्टर से किया किनारा
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर सोमवार को एक पोस्टर लगा दिया गया। इस पोस्टर पर लिखा था कि ओम प्रकाश राजभर सपा कार्यालय आना प्रतिबंधित है। पोस्टर लगाने वाले का नाम आशुतोष सिंह बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर मीडिया में चर्चा शुरू हुई तो  कुछ देर बाद हटा दिया गया। हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसे किसी तरह के पोस्टर की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed