फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   postal design competetion held for united nation anniversary

Lucknow News: संयुक्त राष्ट की 80वीं वर्षगांठ के लिए होगी डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता

Sat, 12 Jul 2025 03:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:42 PM IST
विज्ञापन
postal design competetion held for united nation anniversary
लखनऊ। संयुक्त राष्ट्र अक्तूबर में अपनी 80वीं वर्षगांठ मनाएगा। यूएन@80 के उपलक्ष्य में डाक विभाग की ओर से विदेश मंत्रालय के सहयोग से डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जो 15 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बहुपक्षवाद, वैश्विक नेतृत्व और प्रबंधन के माध्यम से हमारे भविष्य के निर्माण में यूएन@80 और भारत की नेतृत्वकारी भूमिका रहेगी। इस विषय पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं व आर्ट्स कॉलेज विद्यार्थी डाक टिकट डिजाइन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज में चलेगी। कलाकृति ए-4 आकार के पेपर पर क्रेयॉन्स, पेंसिल कलर, वाटर कलर, एक्रेलिक कलर्स का उपयोग कर बनाकर भेजनी होगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई व राज्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय आदि शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के बाद शीर्ष पांच प्रविष्टियां चयनित कर उन्हें स्कैन करके माईजीओवी(MyGov) पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यह पोर्टल 20 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक लाइव रहेगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल की अध्यक्षता में परिमंडल स्तर पर गठित समिति स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर पांच श्रेष्ठ डिज़ाइनों का चयन करेगी, जिन्हें डाक निदेशालय को अंतिम मूल्यांकन हेतु भेजा जाएगा। इनमें से राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ प्रविष्टि के चयन हेतु विदेश मंत्रालय और डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नामित समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed