फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Postal ballot will play important role in election

पोस्टल बैलेट निभाएगा हार-जीत में अहम भूमिका

Sun, 06 Feb 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Postal ballot will play important role in election
पोस्टल बैलट से होने वाली वोटिंग से परिणामों में आएगा अंतर। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अतुल भारद्वाज
विज्ञापन

राजधानी की नौ विधानसभा सीटों में पोस्टल बैलेट इस बार हार-जीत में अहम भूमिका निभाएगा। क्योंकि पोस्टल बैलेट से मतदान का दायरा बढ़ाया गया है।
80 पार वाले बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाता जहां इस श्रेणी में लाए गए हैं। साथ ही आवश्यक सेवा में शामिल 11 विभाग के कर्मचारी भी इसमें शामिल किए गए हैं।
ऐसे में पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा पाने वालों का आंकड़ा एक लाख से अधिक हो गया है, जबकि 2017 में यह आंकड़ा 21 हजार था। इसमें से 5015 वोट डाले भी गए थे।
पोस्टल बैलेट के लिए प्रभारी व एलडीए के सचिव पवन गंगवार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। ऐसे में पोस्टल बैलेट से मतदान भी अधिक होगा।
विज्ञापन

अभी तक दिव्यांग, 80 साल से अधिक बुजुर्ग का डाटा तैयार हो गया है। इनसे 12डी फार्म भरवाया गया है। उनको अब पोस्टल बैलेट दिया जाएगा जोकि खास लिफाफे में रखकर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अर्धसैनिक बल, सेना के जवानों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस सुविधा की सूचना दी गई है। 11 विभागों के कर्मचारियों को फार्म-12 के जरिये इस सुविधा की मांग करने के लिए कहा गया है।
निर्वाचन आयोग ही पोस्टल बैलेट के डाक से भेजने का खर्च उठाएगा। मतदाता को इसके लिए कोई डाक टिकट लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इन 11 विभागों को आवश्यक सेवा में किया शामिल
सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डाक सेवा, ट्रैफिक, रेलवे, बिजली, नागरिक उड्डयन, मेट्रो रेल, दूरदर्शन, ऑलइंडिया रेडियो, बीएसएनएल। इन सभी विभाग के कर्मचारियों को नोडल अधिकारी के माध्यम से सुविधा की मांग करनी है।

पोस्टल बैलेट के लिए मतदाता
दिव्यांग व 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग - 75 हजार
मतदान कार्य में लगे कर्मचारी - 16 हजार
आवश्यक सेवाओं वाले 11 विभाग के कर्मचारी - पांच हजार अनुमानित
सेना व अर्धसैनिक बल के जवान व अधिकारी - 4200
530 वोट से जीते थे अंबरीश पुष्कर
पोस्टल बैलेट के महत्व को 2017 विधानसभा में मोहनलालगंज सीट पर हुई हारजीत से समझा जा सकता है। यहां 530 वोट से केवल सपा के प्रत्याशी अंबरीश पुष्कर जीते थे। यहां पोस्टल बैलेट से 235 वोट पड़े। इसमें से 120 अंबरीश पुष्कर को अकेले मिले। वहीं लखनऊ पूर्व सीट पर पोस्टल बैलेट से 1356 वोट पड़े थे। 2017 में बुजुर्ग, दिव्यांग, 11 विभागों के आवश्यक सेवा के कर्मचारी को यह सुविधा नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed