फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Post-mortem conducted by forensic experts

Lucknow News: फोरेंसिक विशेषज्ञों से कराए जाएं पोस्टमार्टम

Fri, 24 Oct 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem conducted by forensic experts
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में पीएमएस संवर्ग के डॉक्टरों ने फोरेंसिक विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। राज्यपाल, डीएम व अन्य अफसरों को भेजे पत्र में कहा गया कि केजीएमयू, लोहिया जैसे चिकित्सा संस्थानों में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम करवाया जाए।
विज्ञापन

सिविल, लोकबंधु, आरएसएम, बीआरडी महानगर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बलरामपुर अस्पताल में पीएमएस संवर्ग के डॉक्टर हैं। इनका कहना है कि शासनादेश के अनुसार पोस्टमार्टम राजकीय निजी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों से कराया जाना चाहिए। निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सिर्फ लावारिस शव का पोस्टमार्टम कर सकते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को इनका पोस्टमार्टम करना था, लेकिन सारी जिम्मेदारी राजकीय अस्पतालों के नियमित डॉक्टर निभा रहे हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू और लोहिया संस्थान में नियमित डॉक्टर, सीनियर रेजीडेंट व फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के जूनियर रेजिडेंट हैं, जो इस विधा के विशेषज्ञ हैं। इनकी निगरानी में पोस्टमार्टम होता है तो न्यायायिक कार्यों व मेडिकोलीगल प्रक्रिया में अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रेजिडेंट के काम न करने से प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के डॉक्टरों की ही पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगाई जा रही है। इन डॉक्टरों के पास विशेषज्ञता न होने से पोस्टमार्टम में त्रुटियां होने पर दबाव पड़ता है। साथ ही पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगने से ओपीडी व ओटी का काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed