फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Portraits of the Daughters of the city of Display in Newyork's Times Square

टाइम्स स्क्वायर पर छाई शहर की बेटियां, आईईटी की छात्राओं को मिली प्रतिष्ठित मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप

Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Portraits of the Daughters of the city of Display in  Newyork's Times  Square
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की दो छात्राओं को अमेरिका की प्रतिष्ठित मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

खास ये है कि इन छात्राओं को ऑनर करते हुए इनकी फोटो प्रोफाइल न्यूयॉर्क सिटी की टाइम्स स्क्वॉयर बिल्डिंग के बिलबोर्ड पर भी प्रदर्शित की गई है। इससे छात्राओं के परिजन के साथ ही संस्थान भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
संस्थान की बीटेक अंतिम वर्ष की अंशिका यादव और यशिका त्यागी को इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया है।
वर्तमान में दोनों भारत में ही रहकर काम कर रही हैं और इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 87 हजार का स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है। छात्राओं को यह इंटर्नशिप छह माह की मिली है।
विज्ञापन

इसके बाद उनके परफार्मेंस के आधार पर आगे यहां जॉब का भी अवसर मिल सकता है। जिसे लेकर छात्राएं काफी उत्साहित हैं।
अंशिका ने बताया कि वह इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी से अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने पिछले साल इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिसके बाद पहले ऑनलाइन टेस्ट हुआ और फिर तीन राउंड में इंटरव्यू।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम रूप से चयन हुआ। उसे मुंबई में तैनाती मिली है और वर्तमान में वह ऑनलाइन काम कर रही है।
बताया कि चयन के बाद उनका स्वागत करने के लिए एक सप्ताह सुबह-शाम टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के बिलबोर्ड पर फोटो प्रदर्शित की गई। पिता प्रमोद कुमार यादव प्राइवेट जॉब करते हैं और मां विनीता यादव गृहणी हैं।
यशिका त्यागी ने बताया कि यह अपने तरह का अलग अनुभव है। अभी उन्हें बंगलूरू में तैनाती मिली है। इंटर्नशिप के बाद प्लेसमेंट भी मिल सकता है।
अभी ऑनलाइन काम चल रहा है, मई से ऑफलाइन होगा। टाइम्स स्क्वायर पर फोटो प्रदर्शित होना अपने आप में बहुत प्राउड फील करा रहा है।
पिता विपिन कुमार त्यागी व मां वीणा त्यागी इसे लेकर बहुत खुश हैं। वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने भी इन छात्राओं से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह प्रदेश, एकेटीयू और संस्थान के लिए गर्व का विषय है। हम गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि इस तरह की इंटर्नशिप विद्यार्थियों को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed