{"_id":"5dbaf5778ebc3e01656eaa2c","slug":"poorvanchal-express-way-will-begin-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी, अगले साल से शुरू होगा यातायात: यूपीडा सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी, अगले साल से शुरू होगा यातायात: यूपीडा सीईओ
Thu, 31 Oct 2019 08:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम काफी तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि अगले साल से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 340.82 किलोमीटर है। 30 अक्तूबर तक 20 प्रतिशत से अधिक भौतिक कार्य पूरे कर लिए गए थे। किसी भी प्रोजेक्ट में बड़ी बाधा बनने वाले जमीन अधिग्रहण का काम भी यहां करीब-करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
98 प्रतिशत से अधिक जमीन खरीदी या अधिग्रहीत की जा चुकी है। अब तक 34 अंडरपास, 242 बॉक्स कल्वर्ट्स के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बड़े व छोटे पुल और आरओबी का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपीडी की ओर से कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक पैकेज के लिए 1-1 पीआईयू भी स्थापित किए गए हैं। 8 पैकेजों की कुल अनुबंधित लागत 11216.11 करोड़ रुपये है। परियोजना का निर्माण कार्य अनुबंधित अवधि 36 माह के स्थान पर 30 माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मेन कैरिजवे का काम 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा।