{"_id":"657ae8fafdf9638aa808004f","slug":"poor-progress-in-payment-of-fifth-finance-notice-raebareli-news-c-315-1-brp1007-9825-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंचम वित्त के भुगतान की प्रगति खराब, आठ सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंचम वित्त के भुगतान की प्रगति खराब, आठ सचिवों को नोटिस
Thu, 14 Dec 2023 05:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
निर्देशों के बाद भी कार्यशैली में नहीं हो रहा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। पंचम वित्त से ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य और भुगतान के प्रति सचिव गंभीर नहीं नजर आ रहे हैं। तमाम निर्देशों के बावजूद पोर्टल पर व्यय कम प्रदर्शित हो रहा है, जिसके चलते पंचायती राज निदेशालय की ओर से भी सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके सुधार न होने पर आठ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही प्रगति ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत लखैचा के खाते में पंचम वित्त से होने वाले कार्यों के लिए 14,78,400 रुपया आया था, जिसके सापेक्ष सिर्फ 3,92,712 रुपये का व्यय पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है। पंचायत सचिव सर्वेश सिंह की हीलाहवाली के कारण प्रगति खराब है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत छेदानगर में 5,43,931 के सापेक्ष 1,13,000, बनीकोडर की महुलारा में 8,80,029 के सापेक्ष 4,45,832 रुपये, भानपुर में 9,26,361 के सापेक्ष 4,11,170 रुपये मेडुवां में 19,81,838 के सापेक्ष 7,69,272 रुपये हाजीपुर में 6,85,836 के सापेक्ष 2,15,710 रुपये, हूसेपुर में 3,13,716 के सापेक्ष 88,000 रुपये, चौरी अलादातपुर में 1,865,108 के सापेक्ष 84,500 रुपये प्रदर्शित हो रहा है।
इस पर छेदानगर के सचिव मनोज वर्मा, महुलारा के रविंद्र कुमार वर्मा, भानपुर के अतुल वर्मा, मेडुवा के विपिन कुमार, हाजीपुर के अजय नाथ गौड़, हूसेपुर के प्रमोद कुमार वर्मा, चौरी अलादातपुर के मनोज कुमार दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें प्रगति खराब होने पर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि प्रगति में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।